महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस महिलाओं का कर रही गौरा शक्ति मॉड्यूल में रजिस्ट्रेशन
नैनीताल पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु महिलाओं से हर स्तर पर जाकर कराया जा रहा है गौरा शक्ति मॉड्यूल में रजिस्ट्रेशन
एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर सभी प्रभारी पुलिस अधिकारियों और महिला हेल्पलाइन प्रभारी को गौरा शक्ति मॉड्यूल का प्रचार प्रसार करने, स्थानीय महिलाओं से मॉड्यूल में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाए जाने और अपराधों की रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में आज दिनांक 03.03.2023 को उ0नि0 सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन हल्द्वानी व टीम द्वारा महिला व बाल विकास विभाग के प्रभारी/टीम के समन्वय से नगर निगम सभागार में महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सुपरवाइजरों को गौरा शक्ति मॉड्यूल के अंतर्गत त्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड करवाया गया। सभी को ऐप में निहित गौराशक्ति की विस्तृत जानकारी दी गई व रजिस्ट्रेशन करवाए गए।
सभी महिलाओं से अपने परिजनों और मित्रों के मध्य इन महत्वपूर्ण सुविधाओं व ऐप को अधिक से अधिक डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील भी की गई जिससे कि समाज में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का महिला सुरक्षा जागरुकता अभियान है जारी स्कूल/काँलेजों में छात्रायें व ग्राम कस्बों में ग्रामीण व कामकाजी महिलायें हो रही है लाभान्वित रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा महिला सुरक्षा हेतु गंभीर एवं संवेदनशील है, महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को…
छात्राओं व महिलाओं को साइबर अपराध, महिला अपराध/ सुरक्षा की जानकारी देकर उत्तराखंड पुलिस एप इंस्टॉल कराकर सुरक्षा कवच गौरा शक्ति में कराया पंजीकरण थानाध्यक्ष महिला थाना ने छात्राओं व महिलाओं को साइबर अपराध, महिला अपराध/ सुरक्षा की जानकारी देकर उत्तराखंड पुलिस एप इंस्टॉल कराकर सुरक्षा कवच गौरा शक्ति में…
अल्मोड़ा: महिलाओं को साईबर क्राईम, महिला अपराध, गौरा शक्ति, हेल्पलाइन नंबर आदि विषयों पर दी महत्त्वपूर्ण जानकारी थानाध्यक्ष महिला थाना ने काकड़ी घाट क्षेत्र में लगायी जागरूकता चौपाल देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा छात्र-छात्राओं व आमजन को अपराधों एवं सुरक्षा के प्रति जागरुक किए जाने हेतु जनपद स्तर…