राज्य में बिजली की मांग उपलब्ध मांग से अधिक- यूपीसीएल
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बताया कि राज्य में बिजली की मांग उपलब्ध मांग से अधिक है। यूपीसीएल की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिजली की मांग 2400 मेगावाट प्रतिदिन है जबकि राज्य के अपने संसाधनों से केवल 500 मेगावाट ही उपलब्ध है। “शेष 1900 मेगावॉट बिजली एनर्जी एक्सचेंज से जुटाई जा रही है। बिजली संकट को देखते हुए यूपीसीएल भी बिजली कटौती से जूझ रहा है।”
बिजली की मांग की जानकारी देते हुए राज्य की ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा, ‘पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बिजली की मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे बिजली की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र से अतिरिक्त बिजली का समर्थन जारी रखने का अनुरोध करने के साथ ही बाजार से अल्पकालीन निविदा के माध्यम से अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जाएगी।
उत्तराखण्ड में महंगी हुईं बिजली, विद्युत नियामक आयोग ने नई दरे ज़ारी की उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली दरे भी बढ़ गई है। उत्तराखंड राज्य में विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की नई दरें जारी कर दी गई है। बता दें कि आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएल प्रसाद…
भारत इस गर्मी के मौसम में रात के समय बिजली कटौती के उच्च जोखिम का सामना कर रहा है, इस मौसम में मांग में वृद्धि को पूरा करने के लिए नए कोयले से चलने वाले और जलविद्युत क्षमता को जोड़ने में देरी हो रही है। गर्मी का मौसम आने से…
गर्मी और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी से बढ़ी बिजली की मांग जैसे-जैसे तापमान बढ़ा और औद्योगिक गतिविधियों में रफ्तार आई, मार्च 2025 में भारत की बिजली की मांग में सालाना आधार पर 6.9% की तेज़ वृद्धि दर्ज की गई। यह पूरे वर्ष की औसत वृद्धि दर 4.3% से काफी अधिक…