X

एक बाद एक दो भाइयों की एक ही दिन में मौत, घर में मचा कोहराम


हल्द्वानी। होली के हुड़दंग में उस समय सन्नाटा पसर गया जब एक साथ दो भाईयों की मौत की खबर आयी। इससे परिवारजनों में कोहराम मच गया। इससे होली की खुशियां मातम में बदल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुरा के राजेंद्र नगर में रहने वाला अनिल सक्सेना रिक्शा चालक था। बताया जाता है कि घरेलू कलह के चलते वह होली के दिन उसने चुपचाप जहर खा लिया। जब परिवारजनों की नजर उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे एसटीएच ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार इस घटना के दौरान अनिल का बड़ा भाई अनूप उत्तर प्रदेश में था। भाई की मौत की खबर सुनकर वह हतप्रभ रह गया। इस बीच उत्तर प्रदेश से हल्द्वानी लौटते समय उसे भी दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। होली पर्व पर एक साथ दो भाईयों की मौत से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। इससे होली की खु‌शियां गम और शोक में बदल गई।

This post was published on 09/03/2023 11:24 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year