चायवाला बनकर बेच रहा था नशा, देघाट पुलिस के हत्थे चढ़ा
देघाट पुलिस की चैकिंग के दौरान शराब परोस रहे 01 व्यक्ति की गिरफ्तारी
रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को होटल, ढाबों व सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने व बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।
गुरुवार 9 मार्च को थाना देघाट पुलिस द्वारा सांय कालीन चेकिंग के दौरान मनोज गोस्वामी पुत्र मदन गिरी गोस्वामी निवासी ग्राम बिरोट तहसील स्याल्दे थाना देघाट को स्याल्दे में अपनी चाय की दुकान पर अवैध रूप से शराब पिलाने व बेचने पर 09 बोतल अंग्रेजी शराब व एक अधभरी बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम में हेड कानि0 अमित कुमार यादव और हेड कानि0 महेंद्र कुमार शामिल रहें।
चाय की आड़ में अवैध रुप से शराब पिलाना व बेचना दुकानदार को पड़ा भारी देघाट पुलिस ने दुकानदार को एक पेटी वह 10 बोतल शराब के साथ किया गिरफ्तार राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु…
SSP अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान का असर, लगातार अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आ रहे है नशा तस्कर देघाट पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप सैंट्रो कार से 10 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
रेस्टोरेंट में शराब बेचने का चल रहा था काम, संचालक गिरफ्तार एसएसपी अल्मोड़ा का कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस की सतर्कता से लगातार हो रही है अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी देघाट पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी…