X

होली मिलन कार्यक्रम में ‘इला स्वाभिमान सामाजिक योगदान सम्मान’ से सम्मानित हुई महिलाएं

विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों जैसे मनमोहक होली गीत और भजनों से गुलज़ार हुई महफ़िल

लखनऊ। रविवार को इला स्वाभिमान संस्था द्वारा शीरोज हैंग आउट विपिन खंड गोमती नगर में महिला दिवस एवं होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों से शाम सजाई गई ।

विशिष्ट अतिथि डॉ निर्मला पंत की अध्यक्षता में डॉ अनिता नेगी , सपना उपाध्याय , अल्का पांडे , प्रियंका शुक्ला एवं गुंजन वर्मा को उनके चिकित्सा , साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिए इला स्वाभिमान सामाजिक योगदान सम्मान से सम्मानित किया गया ।

एसिड पीड़ित महिलाओं को उनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर इला स्वाभिमान संस्था की संयोजिका सरिता सिंह , अध्यक्षा सुमन मनराल , महासचिव सरोज खुल्बे , कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र जोशी उपस्तिथ थे। उड़ान डांस ग्रुप के बच्चों द्वारा गणेश स्तुति एवं भावपूर्ण एकल नृत्य प्रस्तुति दी गई।

सरोज खुल्बे एवं साथियों द्वारा मनमोहक होली गीत एवं वीरेंद्र जोशी द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया , हारमोनियम पर महेंद्र पंत एवं ढोलक पर अनिल कुमार गोठिया ने संगत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में आराधना भट्ट ममता जोशी श्रीमती मधु अग्रवाल का योगदान रहा , महेंद्र बिष्ट एवं महेंद्र पंत का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन गीता बिष्ट ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ निर्मला पंत ने सामाजिक दायित्यों में महिलाओं के योगदान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में इला संस्था की अध्यक्षा सुमन मनराल ने सबका धन्यवाद किया।

This post was published on 12/03/2023 5:47 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year