X

गैरसैंण में विधानसभा बजटसत्र शुरू, राज्यपाल ने कहा देवभूमि के विकास के लिए सरकार संकल्पित

कांग्रेस विधायक राज्य में बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने की मांग लेकर विधानसभा परिसर की सीढ़ियों पर बैठे देखे गए।

गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में उत्तराखंड विधानसभा का बजटसत्र शुरू हो गया है। राज्यपाल
गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ पहले दिन की कार्यवाही शुरू हुई। राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि के विकास के लिए सरकार संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी के साथ आगामी पांच वर्षों में जीएसडीपी को दोगुना किया जाएगा। सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने विपक्ष के सभी विधायकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

विधानसभा की कार्यवाही से पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना दिया। कांग्रेस विधायकों ने मांग की कि राज्य में कई भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच शुरू की जानी चाहिए। कांग्रेस विधायक सीएम धामी से राज्य में बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने की मांग वाली तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर की सीढ़ियों पर बैठे देखे गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समझाने पर कांग्रेस के सभी विधायक सदन में चले गए।

चमोली जिला प्रशासन ने सोमवार को बजट सत्र के मद्देनजर दीवालीखाल से उत्तराखंड विधानसभा तक जुलूस गतिविधियों पर रोक लगा दी है। दिवालीखाल से लेकर विधानसभा परिसर तक के इलाके में धारा 144 सीआरपीसी लगा दी गई है।

This post was published on 13/03/2023 10:36 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year