X

दस महीने से फरार चोर को द्वाराहाट पुलिस ने यूएस नगर से किया गिरफ्तार

चोरी की गई रिलायंस की ऑप्टिकल फाईबर केबिल (OFC) बरामद

 पिछले साल 26 मई 2022 को वादी जितेन्द्र सिंह सुपरवाईजर शिवम इन्टरप्राइजेज भगवानपुर हरिद्वार द्वारा थाना द्वाराहाट में  तहरीर दी कि उनकी कंपनी बग्वालीपोखर क्षेत्र मे बिन्ता से गगास के मध्य जियो रिलायंस की ऑप्टिकल फाईबर केबिल (OFC) लाईन बिछाने का कार्य कर रही है, इसके लिये उन्होंने ग्राम छाना गोलू में एक गोदाम बना रखा था। गोदाम परिसर में रखे OFC केबिल के 03 बण्डल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 21 मई 2022 को चोरी कर लिये गये हैं। 

   उक्त तहरीर के आधार पर थाना द्वाराहाट में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 379 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना वर्तमान में उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर द्वारा सम्पादित की जा रही है। 

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ रानीखेत और थानाध्यक्ष द्वाराहाट को चोरी का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिये गये थे।

 सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अजय लाल साह द्वारा विवेचनाधिकारी उ0नि0 राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचक/उ0नि0 राजेन्द्र कुमार द्वारा घटना के दौरान प्रयोग किये गये संदिग्ध मोबाईल नम्बर की जांच हेतु सर्विलांस टीम का सहयोग लेकर प्रकाश में आये अभियुक्त शिव कुमार उर्फ शिब्बू उम्र करीब 42 वर्ष जो घटना के दिन से ही फरार चल रहा था को कल शुक्रवार 24 मार्च 2023 को रेलवे क्रासिंग के पास टाण्डा जनपद ऊधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये OFC केबिल में से करीब 122 मी0 OFC केबिल बरामद कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त– शिव कुमार उर्फ शिब्बू उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र राम सिंह, निवासी बालका, थाना औरंगाबाद जिला बुलन्दशहर।

पुलिस टीम में विवेचक/उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर, थाना द्वाराहाट, हे0कानि0 चन्द्रप्रकाश सिंह -चौकी बग्वालीपोखर, थाना द्वाराहाट शामिल रहें।

This post was published on 25/03/2023 12:31 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post