X

परचून वाला दो पेटी अवैध शराब के साथ हुआ गिरफ्तार

परचून की दुकान में बेच रहा था शराब, धौलछीना पुलिस ने 02 पेटी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

     रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्करों व होटल, ढाबों व रेस्टोरेन्टों में शराब पीने, पिलाने व बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही हेतु नियमित रुप से सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
     सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक 23 मार्च 2023 को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान जमरानी बैंड के पास भूपेंद्र कुमार उर्फ भोपाल अपनी परचून/चाय की दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री करते पाए जाने व कब्जे से 02 पेटी अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त भूपेंद्र कुमार उर्फ भोपाल पुत्र नारायण राम निवासी बखरिया टाना जमरानी बैंड अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी । 
 गिरफ्तार अभियुक्त भूपेंद्र कुमार उर्फ भोपाल पुत्र नारायण राम, बखरिया टाना जमरानी बैंड अल्मोड़ा का निवासी हैं।

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह नेगी, कांस्टेबल धनी राम और होमगार्ड सुनील काण्डपाल शामिल रहें।

This post was published on 27/03/2023 2:06 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post