घर से नाराज होकर निकली युवती को किया 02 घंटे में बरामद।
अल्मोडा : धौलछीना थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने धौलछीना थाने पर सूचना दी कि उसकी पुत्री शुक्रवार की सांय को घर से नाराज होकर कही चली गई है, जो काफी खोजबीन के बाद भी नही मिल रही है । सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आस-पास के गांव, कस्बों व जंगलों में खोजबीन शुरु की गई, पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से 02 घंटो के भीतर जंगल में काम्बिंग के दौरान गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद करने में सफलता पायी । गुमशुदा युवती को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा धौलछीना पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई ।
Almora: नाराज होकर घर से निकली महिला को धौलछीना पुलिस ने बिन्दुखत्ता से सकुशल किया बरामद परिजनों ने जताया आभार देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में गुमशुदाओं की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है।…
अल्मोड़ा: 4 महीने से लापता युवक दिल्ली से हुआ बरामद 04 माह से चिन्ता में डूबी माँ की जान में आयी जान जब फोन की घंटी बजी और गुमशुदा बेटा बोला- “हैलो मां मै ठीक हूं” धौलछीना पुलिस ने लगभग 04 माह से गुमशुदा युवक को दिल्ली से किया बरामद,…
चार बच्चों के साथ लापता महिला सकुशल मिली नाराज होकर 04 नन्हे बच्चों सहित घर से निकली महिला को धौलछीना पुलिस ने हल्द्वानी से किया सकुशल बरामद दिनांक 06/05/2024 को थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासी 01 व्यक्ति द्वारा सूचना दी कि उसकी पत्नी बिना बताये चार नन्हे बच्चों के साथ कही चली…