आदेश नहीं माना सोनू ने, जिला अस्पताल अल्मोड़ा में किया हंगामा, गिरफ्तार
अल्मोड़ा पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले हिस्ट्रीशीटर सोनू पंवार को गुण्डा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
इसी महीने 16 मार्च को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा के आदेशानुसार हिस्ट्रीशीटर/आदतन अपराधी सोनू पंवार की जिला बदर की कार्यवाही करते हुए छः माह हेतु जनपद में प्रवेश निषेध किया गया था।
29 मार्च 2023 को कोतवाली अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त सोनू पंवार जिला अस्पताल अल्मोड़ा में हंगामा कर रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्त सोनू पंवार को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में गुण्डा एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त सोनू पंवार पुत्र रमेश पंवार, भ्यारखोला, राजपुरा, अल्मोड़ा का निवासी हैं।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव, कानि0 केशव भौत, कोतवाली अल्मोड़ा, कानि0 खुशाल राम, कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहें।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा के हिस्ट्रीशीटर सोनू पवार पुत्र रमेश पवार निवासी भ्यारखोला, राजपुरा कोतवाली अल्मोड़ा जो आदतन अपराधी है और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है वर्तमान में भी उक्त के क्रियाकलाप ठीक नहीं चलने पर…
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने आज आदतन अपराधी हिस्ट्रीशीटर प्रदीप वर्मा को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया। बहुत लंबी है हिस्ट्रीशीटर प्रदीप वर्मा के अपराधों की फेहरिस्त https://youtu.be/qIR5AAiKDQ0 रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आदतन…
अल्मोड़ा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के 01 आरोपी को किया गिरफ्तार बुधवार 24 जनवरी 2024 को एक महिला ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि मोहन कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री, उम्र 17…