X

कांग्रेस ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से भाजपा सरकार की संविधान विरोधी निर्णयों को रखा जनता के समक्ष

खूँट-धामस क्षेत्र में जय भारत सत्याग्रह यात्रा


अल्मोड़ा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के जय भारत सत्याग्रह यात्रा के क्रम में अल्मोड़ा विधानसभा के हवालबाग क्षेत्र पंचायत के न्याय पंचायत खूँट-धामस में काँग्रेस पार्टी ने जनता के समक्ष नुक्कड़ सभा के द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार की संविधान विरोधी कृत्यों को रखा। सभा में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अंहकार के आखंड में डूब चुकी हैं। देश के संविधान के विरूद्ध निर्णय लेकर काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को संविधान विरूद्ध रद्द करके संविधान की मूल अवधारणा पर चोट पँहुचाकर आज अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला हो रहा हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पूँजीपतियों की कठपुतली बनकर देश में मँहगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार, कुशासन से आम जनता में भय पॆदा कर रही हैं। जिसके विरोध के लिए अब प्रत्येक व्यक्ति को सत्याग्रह यात्रा से परिवर्तन का आगाज करना हैं।
जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा देश का भविष्य काँग्रेस पार्टी के हाथों में सुरक्षित हैं। आज देश में धर्म, जाति का जहर घोलकर राजनीति का पतन भाजपा द्वारा किया जा रहा हैं। जिस संविधान को बनाने के लिए भारतरत्न डा. बाबा साहेब अम्बेडकर ने देश की भावनाओं एंव समानता ऒर समता मूलक समाज की रक्षा के लिए बनाया था। आज छद्मम भाजपा की सरकार उसको तोड़कर धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की अवधारणा को नष्ट कर रही हैं। उन्होंने जनता एंव काँग्रेसजनों से सत्याग्रह के माध्यम मोदी एंव धामी सरकार की पोल खोलने का आह्वान किया।
सभा में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट, ब्लाँक उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट,चंदन सिंह भोज,आनंद सिंह, ललित पंत,लाल सिंह,खीम सिंह,हिमांशु बिष्ट,विक्की बिष्ट, नारायण सिंह,सुरेश लाल,चंदन बिष्ट,महेंद्र बिष्ट,गोकुल बिष्ट, सूरज बिष्ट मोहित बिष्ट,चंदन सिंह बिष्ट, धीरज बिष्ट,माया देवी,सरोज बिष्ट, माया बिष्ट, सुनीता बिष्ट, हेमा बिष्ट, मोहनी बिष्ट,गंगा देवी सहित अनेक काँग्रेसजन एंव जनता उपस्थित थी।

This post was published on 14/04/2023 3:28 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post