X

अल्मोड़ा: कल सीडीएस व एनडीए परीक्षा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन

एसएसपी अल्मोड़ा ने CDS(I),NDA &NA(I) परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में किया आंशिक परिवर्तन

रचिता जुयाल , एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा कल दिनांक- 16 अप्रैल, 2023 (रविवार) को CDS(I), NDA & NA (I) परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती थी उक्त यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो कल 16 अप्रैल को अन्य दिनों की भाति प्रातः समय-08.00 बजे से सांय समय-07.00 बजे तक वन वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

समस्त जनमानस से अनुरोध है कि कल  रविवार को नगर अल्मोड़ा में प्रातः समय-08.00 बजे से सांय समय-07.00 बजे तक लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट  करेंगे।

This post was published on 15/04/2023 2:24 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year