अल्मोड़ा: पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार
लमगड़ा पुलिस द्वारा आज सोमवार को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति योगेश मेर पुत्र धर्म सिंह निवासी मोरनोला लमगड़ा अल्मोड़ा के कब्जे से दो पेटी अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त योगेश मेर पुत्र धर्म सिंह मोरनोला थाना लमगड़ा का निवासी हैं। जिससे 2 पेटी में कुल 96 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है।पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय जोशी प्रभारी चौकी मोरनोला और हेoकांस्टेबल दीवान राम , थाना लमगड़ा शामिल रहें।
Almora News: अल्मोड़ा पुलिस की थाना लमगड़ा टीम ने कल सायं एक तस्कर को 4 पेटी अवैध शराब के साथ दबोचा एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध सख्त रुख का दिख रहा हैं असर, एक के बाद एक सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं नशा तस्कर, देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस…
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी कर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही…