X

अल्मोड़ा: 2021 से फरार ‘गांजा का धंधा’ करने वाला गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस के थाना सल्ट ने गांजा बेचने के धंधे में लिप्त फरार, वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पूरा मामला
लगभग दो वर्ष पूर्व 9 जुलाई 2021 को थाना सल्ट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चार व्यक्तियों के कब्जे से 10.339 किलोग्राम गांजा बरामद कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा गांजा जय सिंह उर्फ़ जनार्दन पुत्र आलम सिंह निवासी ग्राम भंगलवाड़ी पोस्ट कुलांतेश्वर सल्ट, जनपद अल्मोड़ा से खरीद कर लाना बताया गया।

  जय सिंह  के विरुद्ध गांजा बेचने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर  उसकी गिरफ्तारी हेतु सल्ट पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी परन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।  फरार अभियुक्त जय सिंह उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु मा0न्यायालय से एनबीडब्लू प्राप्त कर पुलिस टीम सोमवार 17 अप्रैल को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज कुमार, हेड कानि0 सुरेश चंद्र और कानि0 मो0 मंसूर,थाना सल्ट शामिल रहें।

This post was published on 19/04/2023 2:12 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post