X

अल्मोड़ा: यातयात व्यवस्था में आज रहेगा परिवर्तन, वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत हुआ बदलाव

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आज 25 अप्रैल को नगर अल्मोड़ा में वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत निर्बाध यातायात व्यवस्थापन हेतु निम्नानुसार ट्रैफिक प्लान निर्धारित किया गया है-
अल्मोड़ा नगर का ट्रैफिक प्लान-
डायवर्जन प्लान-
1-हल्द्वानी से पिथौरागढ़/कौसानी/रानीखेत/बागेश्वर/ताकुला जाने वाले भारी/हल्के वाहन बेस तिराहा- करबला- धारानौला-एनटीडी-शैलबैण्ड- लक्ष्मेश्वर होते हुए जायेंगे।
2-पिथौरागढ़/कौसानी/रानीखेत/ताकुला से हल्द्वानी जाने वाले भारी/हल्के वाहन लक्ष्मेश्वर-एनटीडी-धारानौला- करबला होते हुए जायेंगे।
3- हल्द्वानी से नगर अल्मोड़ा आने वाले हल्के वाहन बेस तिराहा- करबला तिराहा से नगर अल्मोड़ा में प्रवेश करेंगे।
4- हल्द्वानी से अल्मोड़ा आने वाले भारी वाहन केवल रात्रि 20.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे के मध्य नगर अल्मोड़ा में प्रवेश/निकासी करेंगे।
5-दन्या/लमगड़ा से नगर अल्मोड़ा आने वाले वाहन पूर्व की तरह ही अल्मोड़ा में प्रवेश करेंगे।
पार्किग व्यवस्था-
1-स्थानीय टैक्सी/निजी वाहन पूर्व की भाँति चलने वाले वाहनों की पार्किग बहुद्देश्यीय भवन शिखर तिराहा, नगर पालिका पार्किंग में ही की जायेगी, अन्यत्र सड़को पर कही भी वाहन खड़े नही होंगे।
2-पार्किंग व्यवस्था रघुनाथ सिटी माँल- पिथौरागढ़- चम्पावत-दन्या- लमगड़ा से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन रघुनाथ सिटी माल में पार्किंग किये जायेंगे।
3-एस0एस0जे मिडिल गेट पार्किग बाँलीबाल ग्राउंड- उक्त पार्किग स्थल पर वीवीआईपी मंत्रीगण/विधायक गण/अध्यक्षगण/वीआईपी आदि मंत्रीगणों के वाहन पार्क होंगे।
4-सिमकनी ग्राउंड पार्किग स्थल- 1- हल्द्वानी /नैनीताल से आने वाले समस्त कार्यकर्ताओं के वाहन बस/कार बेस तिराहा होते हुए सिमकनी ग्राउण्ड में पार्क होंगे।
2-बागेश्वर/कौसानी/रानीखेत से आने वाले समस्त कार्यकर्ताओं के वाहन बस/कार पाण्डेखोला लोअर माल रोड होते हुए सिमकनी ग्राउण्ड में पार्क होंगे।

This post was published on 25/04/2023 3:27 AM

Tags: Traffic plan
swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post