X

अल्मोड़ा में बनेगा फ़िल्म संस्थान, उदय शंकर नाट्य संस्थान परिसर में स्थापित करने पर हो रहा विचार

एफटीआई पुणे की तर्ज पर अल्मोड़ा में खुलेगा संस्थान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में एफटीआई पुणे की तरह फिल्म, टीवी व कंटेंट निर्माण प्रशिक्षण के लिए उच्चस्तरीय संस्थान की स्थापना के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि फिल्म टीवी प्रशिक्षण के लिए अल्मोड़ा के उदय शंकर नाट्य संस्थान परिसर में स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है।

संस्थान के वित्तीय पोषण एवं संचालन संबंधी अन्य विषयों के निर्धारण को जल्द निर्णय लिया जाएगा। उक्त कार्य के क्रियान्वयन को एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा। राज्य में फिल्म निर्माण से जुड़े प्रशिक्षित मानव संसाधन की संख्या में वृद्धि करने को व युवाओं को इस क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए एक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान आवश्यक है।

उत्तराखंड सरकार फ़िल्म निर्माण को एक संगठित उद्योग की तरह बढ़ावा दे रही है जिसके चलते पिछले कुछ सालों में प्रदेश में बीसियों फिल्मों, धारावाहिकों तथा वेब सिरीज की शूटिंग हुई है ।

This post was published on 25/04/2023 5:55 AM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year