X

प्रदेश की लतिका करेंगी अजरबैजान में होने वाले विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व

उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर रही है इसी क्रम में नैनीताल की बेटी का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन नैनीताल के भीमताल निवासी लतिका भंडारी आगामी ताइक्वांडो विश्व चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता 29 मई से 6 जून तक अजरबैजान में होगी।
लतिका इस समय आगामी विश्व कप की तैयारी के लिए दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

बता दें कि, लतिका भंडारी खेल से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं, उनके खेलों से कई लोग प्रभावित हुए। नासिक, महाराष्ट्र में इंडियन ताइक्वांडो 2022 चैंपियनशिप ग्रैंड फ़ाइनल के दौरान, ‘चैंपियन ऑफ़ चैंपियंस’ का ख़िताब जीता । लतिका ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया और स्वर्ण पदक जीता।
आंखिर कौन है लतिका
लतिका भंडारी नैनीताल के भीमताल की रहने वाली हैं । उन्होंने  अपनी  11वीं तक की शिक्षा बालिका विद्यालय, नैनीताल से प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने मध्य प्रदेश में एक खेल छात्रावास में भाग लेकर खेलों के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाया। वर्ष 2001 में नैनीताल में कोच सुनील थापा ने लतिका को ताइक्वांडो की बारीकियां सिखाईं। 2009 में लतिका ने आगे की पढ़ाई के लिए भोपाल के गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला लिया। उसने एशियाई चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। लतिका के पिता असम राइफल्स में कार्यरत हैं जबकि उनकी मां होम मेकर हैं।

This post was published on 25/04/2023 4:06 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year