पंजाब। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। हमें गैस लीक होने की सूचना मिली। हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हुई है। कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है। मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया है।
लुधियाना की एसडीएम स्वाति तिवाना बयह गैस रिसाव का मामला है। NDRF की टीम मौके पर आ गई है। घटना में 9 लोगों की मृत्यु हुई है और 11 लोग बीमार हैं। NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, “लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।”
पुलिस मौके पर है और इलाके को सील कर दिया है। उन्होंने फेस मास्क पहने हुए थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
अभी तक गैल लीक होने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
This post was published on 30/04/2023 5:03 AM