X

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

✳️ सऊदीअरब ने आधिकारिक रूप से सात देशों में वीजा स्टिकर जारी करना बंद कर दिया है और इसकी जगह ई-वीजा प्रणाली लागू कर दी है। इन देशों में जॉर्डन, संयुक्‍त अरब अमीरात, मिस्र, भारत, बांग्‍लादेश, फिलीपींस और इंडोनेशिया शामिल हैं।
✳️ उत्तराखंड में चार धाम यात्रा सुचारू रूप से जारी है। चार लाख से अधिक श्रद्धालु चार धाम के दर्शन कर चुके हैं। अब तक सबसे अधिक 1,40,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए।

✳️रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी और पूंछ जिले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
✳️ रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन लगातार जारी है।
✳️ टेक्सास मॉल शूटिंग मामला: पुलिस के अनुसार, बच्चों सहित कई पीड़ित हैं। एक संदिग्ध के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है और दूसरे संदिग्ध की तलाश की जा रही है। लोगों को अगले किसी भी आदेश तक क्षेत्र से हटने को कहा गया है।
✳️ आधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए गुजरात में तेंदुए का सेंसस शुरू किया गया है। जिला वन पदाधिकारी दिनेश रबारी ने कहा, “2016 में आखिरी बार सेंसस किया गया था।
✳️ किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की ताजपोशी लंदन के शाही गिरजाघर वेस्टमिन्सटर एबे में की गई. ताजपोशी के बाद किंग चार्ल्स III के प्रति निष्ठा जताते हुए आर्चबिशप ने झुक कर सम्मान दिया।
✳️ दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के समर्थन में रविवार को देश की अलग-अलग खाप पंचायत के प्रधान और प्रतिनिधि इकट्ठा होंगे।
✳️ 14 दिन की पुलिस हिरासत मिलने के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने टाइम्स नाउ की पत्रकार भावना किशोर को अंतरिम जमानत दे दी। पुलिस के मुताबिक, कार की टक्कर में एक महिला के दाहिने हाथ में चोट लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उन पर जातिसूचक गालियों के साथ पीड़िता को गाली देने का भी आरोप लगाया गया था।
✳️ कोविड 19 के तीन साल बाद कंपनियां कर्मचारियों को वापस ऑफिस लाने की योजना तैयार करती हैं।

✳️वांटेड खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवार पाकिस्तान में मारा गया।शनिवार सुबह उस समय गोली मारी गई जब वह टहलने निकले थे। उनके साथ एक सुरक्षा गार्ड भी था, जब मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें काफी करीब से गोली मार दी।


This post was published on 07/05/2023 2:20 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post