केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पंतनगर एनेक्सी में एपीडा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी विभिन्न प्रकार के कृषि एवं उद्यान के उत्पाद हैं, जिन्हें चिह्नित करके उनके निर्यात को बढ़ावा दिया जा सकता है।
उन्होने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय के तहत एपीडा एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट के बढ़ावे के लिए बेहतर कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि उत्तराखंण्ड में भी विभिन्न प्रकार के कृषि एवं उद्यान के उत्पाद है जिनको हम निर्यात की दृष्टि से चिन्हित करके उनके निर्यात को बढ़ावा देना चाहते है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड के सभी जिलों में एपीडा की टीम बेहतर कार्य कर रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि एपीडा ने उत्तरकाशी, टिहरी व कालाढूंगी में औद्यानिकी फसलों से संबंधित तीन पैक हाउस की स्वीकृति दी है। एक एनएडीएल लैब की भी स्थापना की जाएगी।
उन्होने बताया कि एफपीओ और किसानों की आय दोगुनी करने में एपीडा अहम भूमिका निभा रही है। उन्होने कहा कि एपीडा के माध्यम से कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बनियादी ढांचे एवं गुणवत्ता उन्नयन विकास की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। बैठक में एसडीएम प्रत्युष सिंह, उपमहाप्रबन्धक एपीडा भारत सरकार डॉ. सीबी सिंह, निदेशक रिसर्च पंतनगर डॉ. ऐ एस नयन, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, प्राध्यापक डॉ. जेपी पूर्वार, सहप्रध्यापक डॉ. रेनू पाण्डे आदि उपस्थित थे।
This post was published on 07/05/2023 2:47 PM