एक बार फिर केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण पर बढ़ी रोक
बदलता मौसम बार बार चारधाम यात्रा को प्रभावित कर रहा है। चारधामों में हो रही बर्फबारी और मौसम अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से केदारनाथ धाम के लिए ऑनलाइन और भौतिक पंजीकरण पर रोक की अवधि बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार यह रोक आगामी 15 मई तक बढ़ा दी गई है। साथ ही ऋषिकेश स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के ही पंजीकरण किए जा रहे हैं।वहीं, आज दोपहर बाद मौसम बदला और चारों धामों में बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, यमुनोत्री धाम में ओलावृष्टि भी हुई। इसके साथ ही धामों में ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्र सहित चारधाम में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है।
गौरतलब हो कि चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन की ओर से पहले 30 अप्रैल तक केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर रोक लगाई गई थी। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह रोक तीन मई और उसके बाद आठ मई तक बढ़ा दी गई थी।
देहरादून। केदारनाथ में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही हैं। उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार (आज) तक नए पंजीकरणों पर रोक लगा दी गई है। धाम के लिए हु 31 मई तक रोजाना 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहले ही पंजीकरण करा लिया…
केदारघाटी में खराब मौसम के बीच केदारनाथ यात्रा पंजीकरण 8 मई तक स्थगित हुआ। खराब मौसम की संभावना के बीच केदारनाथ धाम यात्रा के लिए पंजीकरण 8 मई तक रोक दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 4 मई तक 1.23 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।पहले,केदारनाथ बुधवार,…
चारधाम यात्रा 2024: आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू Chardham yatra 2024 Offline registration for Chardham Yatra starts today Rishikesh Haridwar Uttarakhand News चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण आज एक जून से शुरू हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने भी बैठक कर भीड़ नियंत्रित करने की योजना…