X

बदरीनाथ हाईवे पर बीआरओ ने खोला देश का पहला कैफे

चार धाम यात्रा पर यात्रियों को बदरीनाथ हाईवे पर अब सीमा सड़क संगठन के द्वारा निर्मित एक कैफे मिलेगा। इस कैफे में आपको उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय और कॉन्टिनेंटल फूड उपलब्ध होगा।बीआरओ की ओर से उत्तराखंड के पांडुकेश्वर में कैफे खोला गया। ये संगठन का पहला कैफे है। इसमें बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खाने की बेहतरीन सुविधा दी जाएगी।


बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर में बीआरओ ने देश का पहला कैफे खोला है। यहां तीर्थयात्रियों के खाने की उचित व्यवस्था की जाएगी। बीआरओ के 64वें स्थापना दिवस पर रविवार को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअली कैफे का उद्घाटन किया।

बीआरओ की इस नई पहल से तीर्थयात्रा पर आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रविवार को पांडुकेश्वर के मुख्य बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि बीआरओ का यह देश में पहला कैफे है। देश में जहां भी बीआरओ की सड़कें हैं। उसके किनारे 75 जगहों पर कैफे खोले जाएंगे। इसकी शुरुआत बदरीनाथ धाम के पास पांडुकेश्वर से की गई है।
कर्यक्रम के दौरान अजय भट्ट ने बीआरओ के सभी रैंकों को उनके समर्पण और कठिन परिश्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा निर्मित सड़कों, पुलों और सुरंगों ने न केवल सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों को बढ़ाया है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों का सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित करने में भी सहायता की है। उन्होंने सेला सुरंग और नेचिपु सुरंग परियोजनाओं में उल्‍लेखनीय प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया।

This post was published on 08/05/2023 7:54 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post