X

प्रेमिका की मौत को बर्दाश्त न कर सका युवक, खुद भी फंदे से लटक गया

आज सुबह हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने की ख़बर सामने आई। बताया जा रहा है कि वन विभाग परिसर की दीवार की एंगल से फंदा लटका कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि युवक हल्द्वानी के एक निजी हॉस्पिटल में वार्ड बॉय का काम करता था। परिजनों से फोन पर पूछताछ में पता चला कि युवक का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था कुछ दिन पहले ही युवती ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से युवक परेशान चल रहा था। जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस अभी पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।
उप निरीक्षक दिनेश कुमार जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा।

This post was published on 18/05/2023 7:36 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year