बटसावत्री अमावस्या के शुभ अवसर पर बीणा महादेव मंदिर सेराघाट के प्रांगण में हुई पूजा-अर्चना
आज बटसावत्री अमावस्या के शुभ अवसर पर बीणा महादेव मंदिर सेराघाट के प्रांगण में पूजा-अर्चना की गयी। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ बागेश्वर जिले के सीमा से लगा सेराघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन बीणेश्वर महादेव मंदिर सेराघाट के प्रांगण में विशालकाय बरगद पीपल आम के पूजनीय पेड़ है।आज सुबह बट अमावस्या के शुभ अवसर पर सुहागिनों का सुबह से ही भीड़ लगी रही।
सुहागिन महिलाओं ने पूजारी रमेश भट्ट जी विधिवत पूजा अर्चना कराई। दर्जनों महिलाओं ने आज पूजा की ।पूजा करने वाली महिलाओं में रजनी जोशी, पूजा डसीला,ज्योति देवी, मनीषा देवी,रेखा देवी, यशोदा जोशी सहित दर्जनों महिलाओं ने पूजा की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया कि बीणेश्वर महादेव मंदिर सेराघाट में हमेशा इस प्रकार के आयोजन होते रहते हैं यह मंदिर पौराणिक मंदिर है इसे पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उधमसिंह नगर जिले के चकरपुर क्षेत्र में स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य में समृद्धि की कामना की। सीएम धामी ने अपने ट्विटर पर हिंदी में ट्वीट किया, " हर-हर महादेव ! आज वनखंडी महादेव मंदिर, चकरपुर में भगवान शिव…
अल्मोड़ा: सेराघाट में जोरों-शोरो से चल रही उत्तरायणी मेला की तैयारी एक दिवसीय मेला सेराघाट की तैयारी जोर शोर से चल रही है। दूसरी तरफ सेराघाट बीड़ा महादेव मंदिर सेराघाट में दो दिवसीय विशाल मेला की तैयारी भी जोर सोर से चल रही है ये मेला एक दिवसीय व्यापार मंडल…
श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर कर्नाटक खोला में गणेश पूजन के बाद विधि-विधान से चीर की पूजा अर्चना कर हुआ चीर बन्धन अल्मोड़ा-बुधवार को रंग पड़ने के साथ ही होली का विधिवत शुभारंभ हो गया।नगर के कर्नाटकखोला में आज चीर बांधी गयी।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ रंगकर्मी बिट्टू कर्नाटक ने कहा…