X

अल्मोड़ा: करबला तिराहा पर चेकिंग के दौरान स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार

गांजा के बाद अब स्मैक की बारी
नशा तस्करों की लगातार हो रही है गिरफ्तारी

अल्मोड़ा। एसओजी,एएनटीएफ टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी, 7.64 ग्राम स्मैक के साथ 01 तस्कर की गिरफ्तारी हुई।

 रामचन्द्र राजगुरु,एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त सीओ,थाना/चौकी प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को नशा मुक्त अभियान के तहत युवाओं एवं स्कूली छात्रों को नशे का शिकार होने से बचाने के लिए जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशे के सौदागरों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के नेतृत्व/पर्यवेक्षण में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा 18 मई 2023 की रात्रि में करबला तिराहा अल्मोड़ा पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त राहुल सिंह बिष्ट के कब्जे से 7.64 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त राहुल सिंह बिष्ट, उम्र- 22 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट, निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा से 7.64 ग्राम स्मैक
कीमत 76,400/-(छिहत्तर हजार, चार सौ रुपये) बरामद हुई।

This post was published on 19/05/2023 2:09 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post