अल्मोड़ा: जेल रोड के पास पेड़ सड़क पर गिरने से बाधित मार्ग हुआ सुचारू
पेड़ गिरने से सड़क मार्ग अवरूद्ध होने की सूचना पर अल्मोड़ा फायर यूनिट व जिला आपदा टीम की ज्वाइंट कार्यवाही
वुडनकटर से पेड़ को काटकर अवरुद्ध मार्ग को किया सुचारु
शनिवार की देर सांय फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि अल्मोड़ा जेल रोड के समीप एक पेड़ गिरने से सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही हेतु पूर्ण रूप से बाधित हो गया है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर सर्विस टीम द्वारा जिला आपदा प्रबंधन अल्मोड़ा के साथ संयुक्त रूप से वुडनकटर से पेड़ को काटकर अवरुद्ध मार्ग सुचारू किया गया। फायर यूनिट अल्मोड़ा की त्वरित कार्यवाही की उपस्थित लोगों द्वारा सराहना की गयी।
अल्मोड़ा। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जिसके बाद सोमेश्वर व चौखुटिया पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में पेड़ गिरने व मलबा आने से अवरुद्ध सड़क मार्गो को किया सुचारुआज 11 सितंबर 2023 को थाना सोमेश्वर में डायल 112 के…
द्वाराहाट - पुलिस ने भारी बारिश से पेड़ व पत्थर गिरने से बाधित द्वाराहाट-बिन्ता-सोमेश्वर सड़क से अवरोधों को हटाकर किया यातायात सुचारु द्वाराहाट पुलिस ने भारी बारिश से पेड़ व पत्थर गिरने से बाधित द्वाराहाट-बिन्ता-सोमेश्वर सड़क से अवरोधों को हटाकर किया यातायात सुचारु सोमवार की प्रातः डायल 112 के माध्यम…