X

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी ख़बर

✳️ आरबीआई गवर्नर ने कहा, ₹1,000 का नोट लाने का कोई प्रस्ताव नहीं
✳️प्रशांत क्षेत्र में फिजी और पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।

✳️ उत्तराखंड में आज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

✳️ जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर में आयोजित G20 के पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन है।
✳️प्रधानमंत्री मोदी 3 देशों की यात्रा के अंतिम चरण में कल ऑस्‍ट्रेलिया के शहर सिडनी पहुंचे, आस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ऐंथनी अल्‍बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
✳️ चेन्‍न्‍ई में सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा 13 से 17 जून तक होने वाले स्क्वाश विश्व कप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।
✳️ हरियाणा: रोहतक में किराना की दुकान चलाने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी DSP यशपाल खटाना ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली थी कि बलियाना गांव में फायरिंग हुई है। जिस व्यक्ति को गोली लगी थी उन्हें पहले ही हॉस्पीटल लाया जा चुका था।
✳️ मुरादाबाद: मुरादाबाद-बरेली रेलवे लाइन पर पुराने पुल को 12 घंटे में एक नए पुल के साथ बदल दिया। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के ऑपरेशन ADRM राकेश सिंह ने बताया, “21 मई को 12 घंटे के एक मेगा ब्लॉक में ब्रिज नंबर 1135 के साथ नया पुल और बैलास्टेड ट्रैक बनाया गया।
✳️ पंजाब: अमृतसर में बीएसएफ के 144 वाहिनी के जवान बीओपी राजाताल में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद की जिससे 2.5 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई है। इलाके की तलाशी ली जा रही है।
✳️ साल 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शनिवार को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की।

This post was published on 23/05/2023 2:34 AM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year