X

नरेंद्र मोदी की मन की बात के 101 वें संस्करण को देखा गया।

अल्मोड़ा – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी बात रखी गई और उसके महत्व को जन जन तक पहुंचाने का काम किया।

उन्होंने जल संरक्षण के बारे में भी बताते हुए कहा कि “बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है, व्यक्ति और देश का विकास भी ठप पड़ जाता है”। भविष्य की इसी चुनौती को देखते हुए आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है।

मोदी जी द्वारा युवाओं के विषय में भी बात रखी और यह भी कहा कि देश में कई युवा अगर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के जरिए काम कर रहे हैं तो कई युवा ऐसे भी हैं जो समाज को जागरूक करने के मिशन में भी लगे हुए हैं। उन्होंने कई नए स्टार्टअप के बारे में भी जानकारी दी और कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी तथा सभी देशवासियों को समाज के विकास में अपना योगदान देने की भी अपील की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर महामंत्री मनोज जोशी, शक्तिकेंद्र संयोजक मनीष जोशी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य अजय वर्मा, पूर्व नगर व्यापार अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, संदीप भोज, संजय कनवाल, शुभम रौतेला, ममता साहनी, रेखा रौतेला, महेश बिष्ट, मयंक रौतेला, मोहित जोशी, सौरभ जोशी, दीपक भट्ट, विनोद जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This post was published on 28/05/2023 9:06 AM

Tags: Man ki baat
D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post