X

अल्मोड़ा: एक सप्ताह के अंदर गड्डे नही भरे जाते व डामरीकरण कार्य शुरू नहीं किया जाता तो करेंगें आंदोलन- महेश नयाल

सड़क खराब होने के कारण पर्यटक व्यवसाय और छोटे छोटे दुकानदार प्रभावित हो रहे


जिला पंचायत सदस्य सकनियाकोट महेश नयाल ने
कोसी कौसानी सड़क में महतगाव से मनान तक सड़क में जगह जगह गड्डे होने व समय पर डामरीकरण ना किए जाने पर पर विभागीय अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा की एक सप्ताह के अंदर गड्डे नही भरे जाते व डामरीकरण कार्य शुरू नहीं किया जाता तो क्षेत्र की जनता के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
और कहा की कोसी कौसानी सड़क पिछले 3 वर्षों से जगह जगह खराब हुई है सड़क में महतगाव से लेकर मनान तक बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हुए हैं जिसमें पिछले 3 वर्षों से विभाग द्वारा टेंडर तो कराए जा रहे हैं लेकिन काम नहीं कराया जा रहा है।
महतगाव से मनान तक की सड़क को हर बार छोड़ दिया जा रहा है।
वर्तमान में पातलीबगड़ भगतोला मनान में सड़क में बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हुए जिसमें कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।अनेकों बार दोपहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गए है। सड़क खराब होने के कारण पर्यटक व्यवसाय और छोटे छोटे दुकानदार प्रभावित हो रहे है। छोटे छोटे रेस्टोरेंट, चाय की दुकानें बंद हो गई है क्योंकि इस सड़क में अगर धूप होती है तो बहुत ज्यादा धूल उड़ती है, और बारिश होती है तो गड्ढों में पानी भरने के कारण दुकानों में पानी कीचड़ के छींटे जाते हैं जिस कारण से लोग दुकानों में बैठना पसंद नहीं करते हैं,और यह पर्यटक सीजन है पर्यटक इस रोड से आना पसंद नहीं कर रहे है। पर्यटक जिस कारण से खैराना से रानीखेत या ताकुला होते हुए जा रहे है,गरीब ग्रामीणों का रोजगार प्रभावित हो रहा है और बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है और इस सड़क में विभाग की लापरवाही से जगह-जगह कलमठ बंद है नालियां बंद है,और सड़क में महतगाव से मनान तक अति शीघ्र गड्ढे भरान एवम डामरीकरण कार्य करने की माग की है।

This post was published on 03/06/2023 4:36 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year