X

उत्तराखंड: तीन वाहनों की टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत

शनिवार को प्रदेश में एक भयावह दुर्घटना की खबर सामने आई। ऊधमसिंह नगर जिले में टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन वाहनों की टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मृत्यु हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में जान गवाने वाले चारों लोग खटीमा के निवासी थे। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग चकरपुर व बनबसा जंगल के बीच दूधिया नाले के समीप एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया। मृतक एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने सभी के शवों को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी अनुसार गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय सरस्वती देवी, 27 वर्षीय वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं भाई की पत्नी 42 वर्षीय कल्पना चंद के साथ दो स्कूटी पर सवार होकर शनिवार की सुबह पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर गए थे। बताते हैं कि उनकी वहां रिश्तेदारी है और बहू का भी मायका है। दोपहर में जब वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान चकरपुर बनबसा जंगल के बीच दूधिया नाले के समीप कार संख्या यूके04ए- जी 5849 ने आगे पीछे चल रही उनकी दोनों स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी से छिटक कर दो महिलाएं राजमार्ग किनारे झाड़ी में जा गिरी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई ज़ारी हैं।

This post was published on 10/06/2023 4:27 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post