X

अल्मोड़ाः पत्नी की बीमारी से परेशान इस शख्स को है मदद की दरकार

पत्नी के इलाज के साथ मासूमों का पालन पोषण करना हुआ असंभव

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में एक दुकान में मामूली सी नौकरी करने वाले शख्स पर ऐसी विपदा आ पड़ी कि अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। दरअसल इस शख्स की पत्नी लंबे समय से बीमार है। कई जगह इलाज कराने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया है। इलाज कराते-कराते यह व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब चुका है। घर में दो छोटे से मासूम बच्चे हैं। ऐसे में अब ऐसी हालत हो चुकी है कि उनका गुजर बसर करना मुश्किल हो चुका है।

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर स्थित मनान निवासी हरीश तिवारी अल्मोड़ा बाजार में एक कपड़े के दुकान में काम करते हैं । उनकी पत्नी भावना देवी विगत 4 सालों से बीमारी से जूझ रहे है। इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी का उत्तराखंड के तमाम अस्पतालों में इलाज करवा दिया। लेकिन बीमार की स्थिति में कोई फर्क नहीं आया है। आर्थिक स्थिति ख़राब होने पर उन्होंने बजाज फाइनेंस से लोन लेकर भी अपनी पत्नी का इलाज ऋषिकेष स्थित ऐम्स में करवाया, लेकिन उसके बाद भी उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं आया है। ऐसी स्थिति में हरीश तिवारी कर्ज के बोझ के तले दब चुके हैं। उनके दो मासूम बच्चे हैं। उन्हें अपनी पत्नी का इलाज जारी रखने के साथ ही मासूम से दो बच्चों का पालन पोषण करना असंभव हो गया है। ऐसे में उन्हें समाजसेवियों से मदद की दरकार है।

इन्हें यहां से कर सकते हैं मदद

Name- Harish Tiwari
A/C NO- 689010110005152
Bank Name – Bank of Baroda

Google Pay No- 9917126202

पंक्षी के पीने से नदियों का पानी खत्म नहीं होता है उसी प्रकार दान देने से धन नहीं घटता हैं. – गोस्वामी तुलसी दास

This post was published on 18/06/2023 5:26 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year