X

उत्तराखंड: युवती को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

इन दिनों प्रदेश में धर्मांतरण का मुद्दा चर्चा में है इसी बीच ख़बर आयी है कि पौड़ी के श्रीनगर में पिता-पुत्र ने एक युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जिसके बाद मामले में युवती के पिता की शिकायत के बाद पुलिस पिता-पुत्र को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा पंजीकृत किया था।

जानकारी के अनुसार श्रीनगर के गढ़वाल विश्वविद्यालय में एक छात्रा पढ़ती थी। उसी विश्वविद्यालय में यूपी के बदायू के रहने वाला मुजीब खान (22 साल) भी पढ़ता था उसने छात्रा की सहेली कि मदद से दोस्ती की. इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच मेलजोल बढ़ने लगा। मुजीब ने छात्रा को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर धर्म परिवर्तन करने के लिए कहने लगा। इस पर छात्रा की ओर कुछ जवाब नहीं मिला तो उसका पिता भी बेटे के साथ हो गया। दोनों ने मिलकर छात्रा को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। इससे छात्रा का व्यवहार बदल गया। इसे देखकर उसके माता पिता ने पूरी जानकारी ली। इसके बाद 20 जून को छात्रा के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने भी श्रीनगर कोतवाल से मुलाकात की।

मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही अन्य लोगों से भी पूछताछ की। इसके अलावा मामले में भी श्रीनगर व्यापार सभा सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. मामले सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ धारा 354 व 3/5 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

This post was published on 23/06/2023 9:19 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year