नैनीताल। रामनगर की सिंचाई नहर में फिर नवजात शिशु का शव मिला है। वहीं शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बीते दिन सुबह मोहल्ला गुलरघटटी क्षेत्र में सिंचाई गूल में एक नवजात बच्चे का शव पड़े होने की सूचना आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सिंचाई गूल में मिले इस नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी एक नवजात शिशु का शव रेलवे पड़ाव में बरामद हुआ था। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि दोनों ही मामलों में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है तथा आसपास के लोगों से भी इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।
कोसी नदी में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ग्राम पूछड़ी के पास फौजी कॉलोनी के समीप कोसी नदी में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच…
प्रदेश की राजधानी से एक हैरान करने वाली ख़बर सामने आई हैं। देहरादून के टर्नर रोड पर किराए के घर के बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव के साथ 4 दिन का नवजात 3 दिन बिना दूध पिये जीवित रह गया। ये किसी करिश्मे से कम नहीं कि नवजात स्वस्थ्य…
हल्द्वानी - बीते कुछ दिनों से लापता हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी संतोष बहुगुणा जो कि गायब चल रहे थे, उनकी स्कूटी और मोबाइल बुधवार को पुलिस को चंबल पुल के पास मिला था। जिसके बाद चंबल पुल की नहर में भी पुलिस ने काफी तलाश…