X

अल्मोड़ा: ईद उल जुहा पर्व के दृष्टिगत यहाँ आयोजित हुई अमन कमेटी की गोष्ठी

साइबर क्राइम, ड्रग्स व किरायेदार सत्यापन के प्रति भी किया जागरूक

सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष चौखुटिया, भतरौजखान ने ईद उल जुहा पर्व के दृष्टिगत आयोजित की अमन कमेटी की गोष्ठी

सोमवार 26 जून को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष चौखुटिया व भतरौजखान द्वारा अपने-अपने थानों में आगामी ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत थाना क्षेत्रार्न्तगत निवासरत हिन्दु , मुस्लिम समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों के साथ अमन चैन की गोष्ठी आयोजित की गयी।

उपस्थित जनों से ईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु विचार-विमर्श कर सहयोग की अपेक्षा की गयी तथा सभी से आपसी प्रेम, समन्वय से एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में शान्तिपूर्वक त्योहार मनाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी।

सभी सम्मानित जनों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल सूचना पुलिस को देने व सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने सम्बन्धी मैसेज, टिप्पणी प्रचारित,प्रसारित नही करने की उचित हिदायत दी गयी।

गोष्ठी के उपरांत उपस्थित जनों को साइबर क्राइम, ड्रग्स के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बचाव के उपाय बताए गए तथा किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरूक करते हुए अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की उचित हिदायत दी गई।

This post was published on 27/06/2023 11:45 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post