प्रदेश में इन दिनों हो रही तेज बारिश से नदियां उफान पर है। जलमग्न हो रही नदियों के मद्देनजर टिहरी जिला प्रशासन ने ऋषिकेश में आगामी 31 अगस्त तक रिवर राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। साहसिक पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश के पर्वतीय अंचल में हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ने पर यह निर्णय लिया गया है। अब एक सितंबर से राफ्टिंग शुरू की जाएगी।
गंगा नदी रिवर राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि इस समय रिवर राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों के कारण इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी फायदा पहुंचा है, लेकिन अब 2 महीने तक राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों को इंतजार करना पड़ेगा।
साहसिक पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए राफ्टिंग के संचालन पर रोक लगाई गई है। इसके बाद यदि किसी को भी गंगा में राफ्टिंग करते हुए या कराते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी
This post was published on 30/06/2023 1:10 PM