X

चढ़ता ही जा रहा टमाटर का भाव, ..लो अब 200 रुपये किलो पहुँच गया

दिल्ली – उत्पादक क्षेत्रों में लगातार बारिश से आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ने के बीच दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत सोमवार को 104.38 प्रति किलोग्राम थी। इसकी अधिकतम कीमत राजस्थान के सवाई माधोपुर में 200 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जबकि न्यूनतम कीमत चूरू में 31 रुपये प्रति किलोग्राम थी। महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमत कोलकाता में सर्वाधिक 149 रुपये प्रति किलोग्राम रहीं।


दिल्ली के आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने कहा, अगर भारी बारिश ऐसे ही जारी रही तो टमाटर की कीमतों में जल्द कमी आने की संभावना नहीं है।

This post was published on 11/07/2023 3:38 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year