X

डेढ़ माह में मिलेगा ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ से निवेशकों का पैसा : अमित शाह

वेब फास्ट न्यूज

नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल’ की शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा कि इसके जरिये सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में फंसा करोड़ों लोगों का पैसा लगभग डेढ़ माह में वापस हो जाएगा।

अमित शाह ने कहा, यह पहली बार है किं जमाकर्ताओं को ऐसे मामले में उनका धन वापस मिल रहा है, जहां कई सरकारी एजेंसियां शामिल हैं और प्रत्येक ने संपत्ति जब्त की है। केंद्रीय

मंत्री ने जमाकर्ताओं को भरोसा दिया कि पंजीकरण करने के 45 दिन के भीतर उन्हें रिफंड मिल जाएगा।

इससे पहले, सरकार ने 29 मार्च को कहा था कि चारों सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों को नौ महीने के भीतर धन लौटा दिया जाएगा। यह घोषणा उच्चतम न्यायालय के उस आदेश के बाद हुई, जिसमें सहारा- सेबी रिफंड खाते से पांच हजार करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया था।

This post was published on 19/07/2023 8:04 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year