अल्मोड़ा-सीमांत जनपद चमोली के चमोली शहर में अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर हुए भीषण हादसे में मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जाहिर करते हुए महिला जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश सचिव महिला मोर्चा लता तिवारी ने कहा कि इतने सारे लोगों की मौत के लिए प्रशासनिक लापरवाही व नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत घटिया निर्माण व घटिया यंत्र का भ्रष्टाचार जिम्मेदार है।उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो उस प्रोजेक्ट की देख रेख कर रहा उसकी सुध लेने वाला व उसके कार्य की निगरानी करने वाला कोई नहीं और जब उसकी करंट से उसके मौत की सूचना लग चुकी थी तो क्यों नहीं प्लांट की बिजली सप्लाई बंद की गई। लता तिवारी ने कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना मानवीय लापरवाही के कारण घट गई इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में इस्तेमाल हुई सामग्री व यंत्र की गुणवत्ता की भी जांच होनी चाहिए।इस दर्दनाक हादसे पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख को सहने का धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।लता तिवारी ने कहा कि यह अत्यंत दु:खद है जो कहीं ना कहीं सरकार और विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। मृतकों के पारिवारिकजनों को दिया जाने वाला मुआवजा खानापूर्ती मात्र प्रतीत होता है। इस प्रकार सरकार सिर्फ अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है।इस मामले की होनी चाहिए पूरी और निष्पक्ष जांच और पीढ़ितों के साथ उचित न्याय होना चाहिए।
This post was published on 20/07/2023 1:34 PM