X

उत्तराखंड छात्र संगठन की हुई बैठक, कहा उछास समान शिक्षा के लिए संघर्ष करता आ रहा है व आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा

उत्तराखंड छात्र संगठन की हुई बैठक। इस बैठक में उत्तराखंड छात्र संगठन ने शिक्षा के निजीकरण और बाजारीकरण का घोर विरोध करते हुए कहा कि उछास समान शिक्षा के लिए संघर्ष करता आ रहा है तथा आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ ही उछास विश्वविद्यालयों स्कूलों में अव्यवस्था को दूर करने, कक्षाओं के नियमित संचालन और पाठ्य पुस्तकों की कमी दूर करने के लिए प्रयास करेगा।

उछास के नेताओं ने कहा कि सभी के लिए समान, निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ना होने के कारण आज देश में बहुपर्ती व महंगी शिक्षा के कारण आज छात्रों और नौजवानों का भविष्य संकट में आ गया है। बहुपर्ती शिक्षा ने बहुपर्ती समाज को जन्म दिया है। आज देश में और राज्य में बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के भविष्य को अंधकारमय कर दिया है जिसके कारण आज युवा और छात्र डिप्रेशन और नशे की लत का शिकार हो रहे हैं।

यहां आयोजित बैठक में उछास की संयोजन समिति का गठन किया गया भारती पांडे को संयोजक के रूप में चुना गया। संयोजन समिति में पीएचडी स्कॉलर भारती, दीपांशु, भास्कर भौर्याल, विद्या कनवाल, नाजिम अली, राकेश बाराकोटी शामिल हैं।

This post was published on 22/07/2023 4:15 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year