श्री जागेश्वर धाम श्रावणी मेले के शांति पूर्ण संचालन हेतु दन्या पुलिस ने की मीटिंग आयोजित
बाहरी व्यापारियों का सत्यापन कर दिए आवश्यक निर्देश
सोमवार 24 को दन्या पुलिस द्वारा श्री जागेश्वर धाम में चल रहे श्रावणी मेले के सकुशल सम्पादन हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में तहसीलदार भनोली सुश्री बरखा जलाल की अध्यक्षता में टीटीओ अल्मोड़ा अखिलेश कुमार, प्रबन्धक जागेश्वर धाम मंदिर समिति श्रीमती ज्योत्सना पंत, थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह, प्रभारी चौकी जागेश्वर बलवीर सिंह, आरक्षी एलआईयू मनोज कुमार सहित स्थानीय टैक्सी यूनियन व व्यापार मण्डल के लोग उपस्थित रहे। गोष्ठी में उपस्थित जनों से जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना व दर्शनों हेतु भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु शटल सेवा में लगे टैक्सी यूनियन के चालकों व होटल व्यवसायिओं से विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इसके उपरांत थानाध्यक्ष दन्या द्वारा पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर मेले में आये बाहरी व्यापारियों का सत्यापन कर मेले के दौरान दुकानों के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
श्रावणी मेले का सीएम आज जागेश्वर धाम में करेंगे शुभारंभ डीएम एसएसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डीएम आलोक कुमार पांडे ने मंदिर में…
प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में लगने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ आज बड़ी धूमधाम से हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यातिथि सांसद अजय टम्टा समेत विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, जिलाधिकारी, अध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति विनीत तोमर समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति रहे। इस दौरान शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे…
अल्मोड़ा: सीएम धामी आज पहुंच रहे जागेश्वर, श्रावणी मेले का करेंगे शुभारंभ अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में आज दिनांक 16 जुलाई मंगलवार कों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचकर पौराणिक श्रावणी मेले का शुभारम्भ एवं हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत जयवर्धन शर्मा ने…