X

उत्तराखंड: रजिस्ट्रार कार्यालय अनियमितताओं की जांच के लिए गठित की तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय एसआईटी समिति

सुरेन्द्र सिंह रावत होंगे कमिटी के अध्यक्ष

राज्य सरकार भ्रष्टाचार को लेकर सख्त है। शासन ने रजिस्ट्रार कार्यालय अनियमितताओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय एसआईटी समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आई.ए.एस सुरेन्द्र सिंह रावत होंगे।

एसआईटी में पुलिस की ओर से डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पी रेणुका देवी और निबंधन की ओर से एआईजी स्टांप अतुल कुमार शर्मा को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों जिलाधिकारी देहरादून को रजिस्ट्री कार्यालय में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसी क्रम में जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंची पूर्व आईएएस प्रेमलाल से संबंधित भूमि की शिकायत से मामला सामने आया। रानीपोखरी क्षेत्र में इस 60 बीघा जमीन को फर्जीवाड़ा कर दूसरे लोगों के नाम किया गया था। इसमें पीलीभीत के दो लोगों के नाम सामने आए थे।

वहीं तीन और मामलों की जांच कराई तो उनमें भी इसी तरह की गड़बड़ी सामने आई। पता चला कि भू-माफिया और अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से रजिस्ट्रार कार्यालय में रखी जिल्दों में से पुरानी रजिस्ट्री के कागज फाड़कर उनके स्थान पर फर्जी लगाए गए हैं। इस तरह भूमि को बेचने, दान करने वाले लोगों का ब्योरा बदला गया। पता चला कि यह सब 1978 से 1990 के बीच हुई रजिस्ट्रियों में किया गया है।

जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण किया और इस मामले की जांच, मुकदमे की विवेचना की निगरानी के लिए एक एसआईटी गठित करने के आदेश दिए थे।

This post was published on 27/07/2023 3:45 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post