X

उत्तराखंड चिकित्सा बोर्ड द्वारा चिकित्साधिकारी के पदों में अनियमितता हुई है- बॉबी पंवार

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा बोर्ड की सचिव को सौंपा ज्ञापन

मंगलवार 1 अगस्त को उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा उत्तराखंड चिकित्सा सेवा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० डी०एस० रावत की अनुपस्थिति में सचिव गरिमा रोलांकि को ज्ञापन सौंपा गया। बॉबी पंवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड चिकित्सा बोर्ड द्वारा चिकित्साधिकारी(आयुर्वेद एवं यूनानी) के पदों में अनियमितता हुई है।

तथा आगामी 04 अगस्त से बीएचएमएस भर्ती परीक्षा के साक्षात्कार में भी गड़बड़ी होने की प्रबल संभावनाएं हैं। बॉबी पंवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड द्वारा गतिमान बीएचएमएस भर्ती में उत्तराखंड सरकार में एक काबीना मंत्री की पत्नी द्वारा भी सेंधमारी कर अपनो को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है जिससे साक्षात्कार परीक्षा के प्रभावित होने की पूर्ण संभावनाएं हैं इसलिए अभ्यर्थियों का जो साक्षात्कार किया जाना है उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जानी बहुत आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में बेरोजगार संघ के प्रवक्ता सुरेश सिंह एवं अखिल तोमर सम्मिलित थे।

This post was published on 02/08/2023 4:09 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post