बड़ी खबर :गौरीकुंड भूस्खलन में चार लोगों की मौत, 15 अब भी लापता
रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के डाट पुलिया के पास कल देर रात मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से 4 लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि 15 अन्य अभी भी लापता हैं।
सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड एनडीआरफ एसडीआरएफ मौके पर हैं। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा बताया गया कि आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार व डीडीआरएफ टीम मुख्यालय मयउपकरण सहित घटनास्थल पर मौजूद हैं।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और तहसील प्रशासन के दल राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।
केदारनाथ घाटी में भारी बारिश से तबाही, 2537 यात्रियों का रेस्क्यू, 16 यात्री लापता केदारनाथ घाटी (Kedarnath Valley)में भारी बारिश(Heavy rain) से हुई तबाही के बाद उत्तराखंड सरकार(Uttarakhand Government) ने रेस्क्यू ऑपरेशन(rescue operation) तेज कर दिया है। केदारनाथ क्षेत्र (Kedarnath Area)में फंसे लगभग 2537 यात्रियों को रेस्क्यू किया जा चुका…
रूद्रप्रयाग जिले में तरसाली के पास एक छोटे वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने से इसमें सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग 107 पर तरसाली के पास 100 मीटर पहाड़ी का हिस्सा टूटने से सड़क मार्ग ध्वस्त हो गया, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही…
कल गुरुवार देर रात्रि SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुंड बस स्टैंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन हो रहा है जिसमें कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है। इस सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम रात के घनघोर…