X

उत्तराखंड: आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर उपनिदेशक को सौंपा ज्ञापन

आज बुधवार को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया, और निदेशालय (सुद्दोवाला प्रेम नगर,) के माध्यम से ज्ञापन उपनिदेशक को सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा आंगनबाडी कार्यकत्रियां विगत कई वर्षों से अपनी मांगो एवं समस्याओं को लेकर संघर्षरत है। लेकिन सरकार एवं विभाग द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है, इसी क्रम में दिनांक 20 सितम्बर 2022 को भी आंगनबाडी संघ द्वारा प्रदेश स्तरीय रैली के माध्यम से अपनी समस्याओं को सरकार एवं विभाग के सामने रखा गया था। उस रैली में उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था 01 माह के अन्दर समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा लेकिन आज दिनांक तक किसी भी समस्या का समाधान नही हुआ है। इन समस्याओं के चलते आंगनबाडी कार्यकर्ता मानसिक उत्पीडन से तनाव ग्रस्त हो चुकी है।

उन्होंने जल्द से जल्द उपर्युक्त समस्याओं पर गम्भीरता से विचार करते हुए समाधान करने की मांग करी। और कहा अन्यथा आंगनबाडी कार्यकत्रियां आ०बा० केन्द्रो पर ताले लगाकर सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करने के लिए मजबूर होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं विभाग की होगी।

इस दौरान ममता बादल, प्रदेश महामंत्रीसुनीता राणा,रूबी त्यागी,अंजू पाल, शीला भट्ट,भगरथि भट्ट,रचना कुकरेती,बीना चौहान,रीना चौहान, पिंकी भट्ट,सीमा शाह मौजूद रही।

This post was published on 09/08/2023 12:36 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post