X

अल्मोड़ा: लमगड़ा पुलिस पहुंची सिनियर सिटीजनों के द्वार, जाना उनका हाल-चाल

हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

एसएसपी अल्मोड़ा ने निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस बन रही है सिनियर सिटीजन की मददगार

रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजनों विवरण थाने के रजिस्टर में रखने व समय-समय पर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है।

इस क्रम में थाना लमगड़ा के प्रभारी चौकी मोरनौला उ0नि0 संजय जोशी द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर निवासरत सीनियर सीटीजनों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें थाना लमगड़ा के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थय या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

अपने घर पर पुलिस को पाकर सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सीनियर सीटीजन अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा थाना लमगड़ा पुलिस की सराहना की गयी।

This post was published on 11/08/2023 7:49 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post