X

माँ अम्बे नर्सिंग इंस्टीट्यूट में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

देश भक्ति गीतो ने बाँधा समा

अल्मोड़ा। मकेड़ी पिथौरागढ़ रोड स्थित माँ अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल सांइसेस में मंगलवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर नर्सिंग विधार्थियों ने प्रातः 7 बजे नन्दा देवी मंदिर प्रांगण से रैली प्रारम्भ कर छावनी परिषद पहुंचे जहां स्वतंत्रता सैनानियों और वीरों को श्रद्धांजली अर्पित की साथ ही इंस्टीट्यूट में झण्डा रोहण कर पंचपरण प्रतिज्ञा ली एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इंस्टीट्यूट के सभागार में कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख हवालबाग श्री सुरज सिरारी जी एवं इंस्टीट्यूट के निदेशक श्री मन्दीप सिंह ने दीप प्रजवल्लित करके किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने नर्सिंग के छात्र छात्राओं को आजादी के लिये शहीद हुए वीर सपूतों के जीवन के बारे में बताया और वर्तमान समय में मेडिकल क्षेत्र में एक उज्जवल भविष्य को पाने के गुण सिखाए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट के निदेशक, अतिथिगण समेत सभी स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएँ सम्मिलित रहे।

This post was published on 15/08/2023 9:57 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post