अल्मोड़ा: आंगनबाड़ी केंद्र कुटली जैंती में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
आज दिनाक 18.08.2023 को आयुष मंत्रालय व निदेशक महोदय होमियोपैथी स्वास्थ्य सेवाए उत्तराखंड एवं जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा महोदया के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र कुटली जैंती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें चिकित्सालय की प्रभारी डॉक्टर कविता हर्ष द्वारा बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें बच्चो को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
डॉक्टर कविता हर्ष द्वारा बच्चो को साफ सफाई व सही खानपान व डेंगू चिकनगुनिया के बारे मे जानकारी व उससे बचाव के बारे मे जानकारी दी गई। शिविर में कुल 11 बच्चो को दवाइयां बाटी गई । इस कार्य में फार्मासिस्ट विवेकानंद कोहली और एम पी डब्लू खड़क सिंह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सहयोग दिया गया।
शुक्रवार को आयुष मंत्रालय व निदेशक महोदय होमियोपैथी स्वास्थ्य सेवाए उत्तराखंड एवम जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा महोदया के निर्देशानुसार राजकीय होमियोपैथी चिकित्सालय जैंती द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालाडुंगरा जैंती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कुल 16 बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण जिसमें चिकित्सालय की प्रभारी डॉक्टर कविता हर्ष द्वारा बच्चो…
अल्मोड़ा। बुधवार को निदेशक होमियोपैथी चिकित्सा सेवाए देहरादून डॉक्टर जे एल फिरमाल जी के आदेशानुसार एवम जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ बीना बरगली जी के निर्देशानुसार राजकीय होमियोपैथी चिकित्सालय जैंती की प्रभारी डॉक्टर कविता हर्ष और भेषजिक विवेकानंद कोहली और एम पी डब्लू खड़क सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय कुटौली जैंती (…
अल्मोड़ा (24 जुलाई 2024) आज सोमवार को आयुष मंत्रालय व निदेशक महोदय होम्योपैथी चिकित्सा सेवाएं उत्तराखंड एवम जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा महोदया के निर्देशानुसार राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय जैंती व बुरास सोसायटी के सहयोग से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोगाव दादिमी जैंती में आउटरीच कैंप आयोजित किया गया। जिसमें जैंती की…