X

सोमेश्वर पुलिस ने महात्मा गांधी राजकीय इंटर कॉलेज चनौदा में चलाया जागरुकता अभियान

छात्र-छात्राओं को ड्रग्स, सड़क सुरक्षा व यातायात नियम, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना, चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस को स्कूलों, कॉलेजों, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए गए है।

दिनांक- 17.08.2023 को थाना सोमेश्वर की म0उ0नि0 मोनी टम्टा द्वारा जागरुकता अभियान के तहत महात्मा गांधी राजकीय इंटर कॉलेज चनौदा, सोमेश्वर में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर नियमों का हमेशा पालन करने हेतु कहा गया। नाबालिग बच्चों को बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने व नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया।

साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए साइबर क्राइम के विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर बचाव के तरीके बताए गए तथा बालिकाओं को महिला सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए महिला संबंधी अपराधों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, सोशल मीडिया, गुड टच/ बैड टच आदि की जानकारी देकर महिला सुरक्षा से संबंधित गौरा शक्ति फीचर के बारे में बताकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया और रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया।

इसके उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस एप की सुविधाओं, हेल्पलाईन नंबर 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर-1090, सीएम हेल्पलाईन नंबर- 1905 व भ्रष्टाचार शिकायत नंबर 1064 की जानकारी देकर जागरुक किया गया।

This post was published on 18/08/2023 8:52 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year