अल्मोड़ा पुलिस के जवान लक्ष्मण सिंह कोरंगा ने जीता बेस्ट फाईरर का खिताब
आरक्षी के शानदार प्रदर्शन पर एसएसपी अल्मोड़ा ने बधाई देकर थपथपाई पीठ
अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून में दिनांक- 24 जुलाई से 16 अगस्त 2023 तक आयोजित वीआईपी सिक्योरिटी कोर्स में जनपद अल्मोड़ा से पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में नियुक्त कानि0 लक्ष्मण सिंह कोरंगा द्वारा प्रतिभाग किया गया था।
कानि0 लक्ष्मण सिंह कोरंगा द्वारा कोर्स के दौरान आयोजित फायरिंग कम्पीटिशन में बेस्ट फाईरर का अवार्ड जीतकर अल्मोड़ा पुलिस का नाम रोशन किया गया।
आज शनिवार को रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कानि0 लक्ष्मण सिंह कोरंगा को बेस्ट फाईरर का अवार्ड जीतने पर बधाई देते हुए उनकी पीठ थपथपाकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।
डॉ सुकोटी के इंडिया बेस्ट डॉक्टर अवार्ड से सम्मानित होने पर अल्मोड़ा सामाजिक कार्यकर्ताओ ने दी बधाइयां डॉ अमित सुकोटी को इंडिया बेस्ट डॉक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया इसको लेकर अल्मोड़ा सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाइयां दी अल्मोडा और उत्तराखण्ड के लिये एक बार फिर बड़े…
अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त हो रहे 03 पुलिस कर्मियों को दी ससम्मान भावभीनी विदाई रविवार दिनांक- 31.03.2024 को देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अल्मोड़ा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अपर उ0नि0 राजेन्द्र सिंह,अपर उ0नि0 देवी दत्त व हे0कानि0 लक्ष्मण सिंह नेगी के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर…
अल्मोड़ा पुलिस के भिकियासैंण चौकी में तैनात जवान ने नगदी से भरे खोये पर्स को ढूढ़कर लौटाई पर्स स्वामी की मुस्कान मित्र पुलिस की त्वरित कार्यवाही से खुश पर्स स्वामी ने जवान की प्रशंसा कर जताया आभार आज 9 जून को दिल्ली निवासी राजीव रावत अपने पैतृक गांव मानिला आये…