X

अल्मोड़ा: बेस अस्पताल की भ्रामक वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस उपाधीक्षक को सौंपा ज्ञापन


अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दो बिंदुओं को ले कर पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन दिया।


ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि बेस हॉस्पिटल से जो भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया में चल रही है उसे रोका जाए।रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि जिस तरीक़े से तथ्यहीन वीडिओ को सोशल मेडिया में दिखाया जा रहा है वो क़ानून के विरुद्ध है।इस वीडियो की कोई भी पुष्टि नहीं करता।नगर पालिका सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि पुलिस प्रशासन इसकी तुरंत जाँच करे और इसे वायरल करने वाले उक्त व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही करे।


शिष्टमंडल ने कहा कि स्यालीधार निवासी देवेंद्र सिंह जीना जो विगत काफी दिनो से लापता है उन्हें भी जल्द से जल्द खोजा जाए।दोनो बिंदुओ को सुनते हुए पुलिस उपाधीक्षक ने ये आश्वासन दिया कि जिस किसी ने वीडियो वायरल की है उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाएगी एवं देवेंद्र सिंह जीना को खोजने के लिए डॉग स्क्वायड एवं पुलिस टीम दिन रात कार्य कर रही है और तुरंत गोताखोर भी लगाए जाएंगे।

ज्ञापन देने वालों में रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल,सभासद अमित साह मोनू, कांग्रेस संगठन महामंत्री वैभव पांडेय,सभासद अर्जुन बिष्ट, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, सुनील कर्नाटक,प्रतेश पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

This post was published on 21/08/2023 12:57 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post